बुरहानपुर में आज 4 घंटे नहीं रहेगी लाइट:आदर्श कॉलोनी से नेहरू मांटेसरी स्कूल तक प्रभावित होंगे कई क्षेत्र

बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नई 33 केवी लाइन के निर्माण कार्य के चलते गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी ओपीएच फीडर आंशिक रूप से बंद रहेगा। बिजली कटौती से आदर्श कॉलोनी, सुभाष नगर, अंबिका नगर, अभिलाषा नगर, इंद्र नगर, गोपाल नगर, कॉरोनेशन बाजार और नेहरू मांटेसरी स्कूल सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने बताया कि नवीन 33 केवी लाइन के निर्माण से उपभोक्ताओं को भविष्य में सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। इस कार्य से बार-बार होने वाली बिजली कटौती में सुधार होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। भविष्य में भी इसी तरह के नवीन लाइन निर्माण कार्य जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *