ट्रक से टकराई मारुति वैन, युवक की गर्दन कटी:पन्ना में टायर पंचर के लिए खड़े ट्रक में घुसी; चालक मौके से फरार

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सारंगपुर के पास बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पहाड़ीखेरा से पन्ना की ओर आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 बांस लोड करके पहाड़ीखेरा से पन्ना की ओर जा रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर पहिया बदलना शुरू किया था। ओमनी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से आ रही मारुति ओमनी वैन (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा शामिल थे, मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि वैन में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके से फरार हो गया। वैन चालक मौके से फरार, तालाश जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस फरार वैन चालक की तलाश कर रही है और इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर का पालन किया गया था या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *