छतरपुर में कड़ाही में गिरा तीन साल का बच्चा:बचाने में मां भी झुलसी, दोनों अस्पताल में भर्ती, खेलने के दौरान हादसा

छतरपुर में घर के आंगन में सब्जी बनाते समय 3 साल का मासूम बच्चा कड़ाही के खोलते तेल में गिर गया। बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी मां भी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि मां की हालात स्थिर बताई जा रही है। घटना जिले के पड़ोसी राज्य यूपी के महोबा जिले के ग्राम कैमाहा की है। जानकारी के अनुसार बुधवार को धर्मदास कुशवाहा के घर के आंगन में चूल्हे पर कड़ाही में सब्जी बनाई जा रही थी। इसी दौरान उनका 3 साल का बेटा मंगल पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उबलती सब्जी से भरी कड़ाही में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि बच्चा कमर के नीचे से बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को बचाने में उसकी मां रानी कुशवाहा भी बुरी तरह जल गई। उसका बायां हाथ गंभीर रूप से जल गया। परिजनों ने तुरंत दोनों को समीपस्थ छतरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को गहरे जलने की चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मां का उपचार जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *