चुरचू सीओ ने किया विवादित भूमि का निरीक्षण

चरही | चुरचू अंचल क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला प्रशासन तक पहुंचने के बाद हरकत में आया। इंद्रा मौजा स्थित खाता संख्या 1/59, प्लॉट संख्या 1418, रकबा लगभग 3 एकड़ भूमि को लेकर खातियानधारी के वंशज सूरज कुमार भुइयां ने एक निजी कंपनी चितपूर्णी कंपनी पर जबरन जमीन घेरने और बांध बनाकर रास्ता रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में उपायुक्त को लिखित आवेदन देने के साथ चुरचू अंचल कार्यालय में प्रभारी अंचलाधिकारी से भी मुलाकात की। उपायुक्त के निर्देश पर चुरचू बीडीओ सह सीओ ललित राम अंचल अमीन के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर जमीन का सत्यापन किया जा रहा है। अंचल अमीन द्वारा मापी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासनिक पहल से क्षेत्र में मामले के निष्पक्ष समाधान की उम्मीद जगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *