बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत लाइट तारों की चोरी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चुराया माल बरामद किया है। वहीं चोरी में उपयोग में ली गई गाडी को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार बाड़मेर चूली निवासी जेठुसिंह ने ग्रामीण थाने में में रिपोर्ट दी थी। जिसमेकं बताया कि सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड कंपनी से हमारी कंपनी ने 33 केवी लाइटलाइन का काम लिया हुआ था। हमारी कंपनी का लाइट लाइन को काम गांव नांद व दूदाबेरी में चल रहा है। 7 जनवरी को सुबह 10 बजे सोखरू लाइट लाईन को देखा तो वहां पर 7 पॉल की लाइट लाइनें नहीं थी। चोर वहां से चुरा कर ले गए। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में बाड़मेर ग्रामीण थाना इंचार्ज विक्रमदान चारण के नेतृत्व में टीम बनाई गई। एएसआई रामाराम की टीम ने मौका स्थल का मुआयना किया गया। टीम ने तकनीक और सूचना के आधार पर आरोपियों को नामजद कर आरोपी कालूराम उर्फ कैलाश पुत्र रामाराम निवासी राणाथली भोजारिया, बिजराड़, प्रेम कुमार पुत्र हीराराम, किशनाराम पुत्र रामाराम दोनों निवासी शिव भाखरी नांद, गिरधारीराम पुत्र नारणाराम निवासी आदर्श उण्डखा, बाड़मेर, को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया। गिरफ्तार कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। इनकी निशानदेही पर चुराया माल बरामद कर लिया है। वहीं चोरी में उपयोग में ली गई वाहन बोलेरो कैंपर को जब्त किया है। आरोपियों से अन्य चोरी की वारदात में शामिल होने से संबंधित गहन पूछताछ की जा रही है।


