जिले में सामूहिक विवाह उत्सव की तैयारियां पूरी हुई सांसद सह गायक मनोज तिवारी बांधेंगे सुरों का समा

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाला सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 101 जोड़ों के जीवन में नई रोशनी लाएगी। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव-2026 आयोजन की शुरुआत 8 फरवरी की सुबह 9 बजे फुटबॉल ग्राउंड, रामगढ़ छावनी परिषद से होगी। यहां से 101 गाड़ियों में सजे दूल्हों की एक विशाल महा-बारात निकलेगी। जिसकी अगुवाई स्वयं सांसद मनीष जायसवाल और प्रसिद्ध गायक व सांसद मनोज तिवारी करेंगे। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ यह बारात सुभाष चौक और झंडा चौक होते हुए सिद्धू-कान्हु मैदान पहुंचेगी। हजारीबाग से भी सैकडों की संख्या में लोग इस सामूहिक शादी का गवाह बनेंगे। जहां देश के विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम उर्फ राघव पंडित व उनकी टीम के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों पंडितों के खास समूह द्वारा म्यूजिकल फेरे एवं मंगलाचरण के साथ शादी संपन्न कराया जाएगा। सांसद जायसवाल ने इन जोड़ों की गृहस्थी बसाने के लिए उपहार स्वरूप टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के आवश्यक सामान देने का संकल्प लिया है। चयनित जोड़ों में 4 दिव्यांग और अधिकतर ऐसे अनाथ जोड़े हैं, जिनके पास कोई सहारा नहीं था। सांसद का यह प्रयास इन जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *