छतरपुर में 11.6 से घटकर 8.2℃ पर पहुंचा न्यूनतम तापमान:एक दिन में 3.4 डिग्री की गिरावट, 7-8 फरवरी को बारिश की संभावना

छतरपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। यह तापमान गुरुवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को 3.4 डिग्री सेल्सियस घटकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और सूरज चमक के साथ निकला है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। आज दिन का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, क्योंकि सूरज निकला हुआ है। आज मौसम में 91 प्रतिशत आर्द्रता और 100 से 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में 7 और 8 फरवरी को मौसम में बदलाव आएगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दिल्ली और पंजाब बेल्ट से बादल आने की संभावना है, जिससे इन तारीखों पर बारिश हो सकती है। हाल ही में हुए मौसम परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। फिलहाल, आगामी दिनों में मौसम और साफ होगा, न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड में कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *