सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक कंटेंट प्रसारित किए जाने को लेकर विप्र सेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में सतना के सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर डाले जाने का आरोप ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रीवा निवासी मनीष पटेल फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसे वीडियो और रील्स पोस्ट कर रहा है। इन पोस्ट्स में “ब्राह्मण लड़की से डेट” जैसे जातिसूचक और भड़काऊ शीर्षकों का इस्तेमाल किया गया है। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप विप्र सेना का कहना है कि इस तरह का कंटेंट ब्राह्मण समाज की महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाता है। संगठन के अनुसार संबंधित व्यक्ति जानबूझकर जाति का नाम इस्तेमाल कर वीडियो बना रहा है, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच तनाव और आक्रोश पैदा हो रहा है। विप्र सेना ने मामले को गंभीर बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


