रायगढ़ के टायर प्लांट में ब्लास्ट…8 मजदूर 80% तक झुलसे:9 महीने मासूम भी जख्मी, हालत नाजुक, टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में एक 9 महीने का मासूम भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे लोग आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीज 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाने (रिसाइक्लिंग प्रक्रिया) का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दबाव बढ़ने या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विस्फोट हुआ। हालांकि, विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस मौके पर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि, प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़- बलौदाबाजार के प्राइवेट स्टील प्लांट में ब्लास्ट, 6 मौतें:5 घायल, गर्म राख से जिंदा जले मजदूर; मृतक बिहार के रहने वाले
छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *