पन्ना में 9 ओवरलोड रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे थे वाहन, खनिज विभाग को सौंपे

पन्ना शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गुरुवार, 5 फरवरी को यातायात पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 9 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। ये वाहन ओवरलोड थे और बिना नंबर प्लेट के चल रहे थे। यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्ष्यकार ने बताया कि शासन ने रेत वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने के लिए रेत मंडी का निर्माण कराया है। इसके बावजूद, वाहन चालक अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़कों पर कहीं भी खड़ा कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। आज की यह कार्रवाई मुख्य रूप से ऐसे ही अव्यवस्थित और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर केंद्रित रही। पुलिस ने जब्त किए गए सभी 9 वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगामी वैधानिक कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है। यातायात प्रभारी ने सख्त चेतावनी दी है कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *