आठ गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, सैकड़ों पेड़ कटे पर सड़क अधूरी

लोहरसी| पचपेड़ी क्षेत्र की आठ गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल बनी हुई है। चिल्हाटी, लोहरसी, बोहारडीह, टांगर, विद्याडीह, भरारी, जलसों, सुकुलकारी और केवतरा गांवों से गुजरने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण के नाम पर बबुल और परसा के सैकड़ों पेड़ काटे गए, लेकिन सड़क केवल गिट्टी डालकर अधूरी छोड़ दी गई। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण इसी मार्ग से आना-जाना करते हैं, लेकिन गिट्टी बिखरी होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और कई बार लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 से अब तक तीन बार केवल गिट्टी ही डाली गई, लेकिन सड़क का पक्का निर्माण या डामरीकरण नहीं हुआ। बारिश के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क का पक्का निर्माण एवं डामरीकरण कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *