GPM में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज:6494 स्टूडेट्स होंगे शामिल, इसमें 10वीं के 3740 और 12वीं के 2754 छात्र, बनाए गए 29 सेंटर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता कर परीक्षा तैयारियों की जानकारी दी। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। जिले से कुल 6494 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल (10वीं) के 3740 छात्रहायर सेकेंडरी (12वीं) के 2754 छात्र शामिल हैं। जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए परीक्षा संचालन के लिए जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए जुलाई से दिसंबर तक लगातार प्रयास किए गए। इस दौरान साप्ताहिक इकाई मूल्यांकन छह माही परीक्षा, प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गईं। 29 जनवरी से चल रही उपचारात्मक कक्षाएं इसके अलावा 29 जनवरी 2026 से उपचारात्मक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञ शिक्षक पिछले वर्षों के 75 अंकों के प्रश्नपत्र हल करवा रहे हैं। छात्रों को प्रतिदिन दो प्रश्नपत्र दिए जा रहे हैं, ताकि वे लगातार 3 घंटे अभ्यास कर सकें। ए-ग्रेड छात्रों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ए-ग्रेड छात्रों के लिए जिला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें 12वीं के 120 छात्र और 10वीं के 90 छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को कठिन प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सी और डी ग्रेड छात्रों को सुधारने की विशेष योजना सी और डी ग्रेड वाले छात्रों के स्तर में सुधार के लिए विकासखंड स्तर पर विशेष परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही उनके लिए अतिरिक्त प्रयास भी किए जा रहे हैं। साक्षरता दर बढ़ाने अभियान भी जारी जिले की साक्षरता दर 71.93 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। डीआईईटी पेंड्रा में निशुल्क कोचिंग जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पेंड्रा में अप्रैल 2025 से 12वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत छात्रों को प्री-डीएलएड, प्री-बीएड और व्यापम टीईटी की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। अब तक इस पहल से करीब 1115 परीक्षार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। नीट और आईआईटी की तैयारी के लिए 150 सीटों पर कोचिंग सत्र 2025-26 में 1 मई 2026 से नीट और आईआईटी की तैयारी के लिए 150 सीटों पर निःशुल्क कोचिंग शुरू होगी। इसके लिए शिक्षकों का चयन हो चुका है और छात्रों से जानकारी ली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *