जेईई-मेन जनवरी सेशन का 12 फरवरी को रिजल्ट:स्टूडेंटस 6 फरवरी तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति, कोटा के स्टूडेंटस के परफेक्ट स्कोर

जेईई-मेन जनवरी सेशन में शामिल हुए लाखों स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट सामने आया है। जेईई मेन जनवरी सेशन का परिणाम 12 फरवरी को जारी होगा। जिसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट्स जारी कर दी हैं, जिसके बाद अब अभ्यर्थियों को प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। स्टूडेंट्स 6 फरवरी तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, वहीं कई छात्र पहले ही कुछ प्रश्नों को लेकर आपत्ति जता चुके हैं। एजुकेशन एक्सपर्टस ने बताया कि आपत्तियों के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से 6 फरवरी रात 11:50 बजे तक जमा किया जा सकता है। पिछले साल कुल 6 प्रश्न किए गए थे ड्रॉप पिछले साल जनवरी 2025 सेशन में आपत्तियों के बाद कुल 6 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे और 2 प्रश्नों में एक से अधिक विकल्प सही माने गए थे। इनमें सबसे ज्यादा गलतियां फिजिक्स विषय में पाई गई थीं, जहां 4 प्रश्न ड्रॉप किए गए थे। वहीं केमिस्ट्री और मैथ्स में एक-एक प्रश्न ड्रॉप हुआ था। वहीं जेईई मेन जनवरी सेशन का परिणाम 12 फरवरी को जारी होगा। हालांकि, प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीटस के अनुसार कोटा लोकल के स्टूडेंट अर्नव गौतम के परफेक्ट स्कोर गेन हो रहे है। आंसर की और अर्नव के आंसर्स के अनुसार वह 300 में से 300 अंक हासिल कर रहा है। अभी रैंक जारी नहीं होगी, क्योंकि जेईई मेन का दूसरा सेशन अप्रैल में होना है। ऐसे में अप्रैल सेशन के बाद जारी होने वाली परिणामों में ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने की यह है प्रक्रिया तय समय में प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार किया जाएगा। अगर आपत्तियां सही पाई जाती हैं तो प्रोविजनल उत्तर-तालिकाओं में संशोधन कर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *