हॉस्पिटल में मरीज की जेब से 8500 रुपए पार:रजिस्ट्रेशन काउंटर की लाइन में खड़ा था, चोरी ने काटी जेब

चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित सरकारी जालान अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए एक मरीज की जेब कट गई। अज्ञात चोर ने उसकी जेब से 8,500 रुपए पार कर लिए। बछरारा निवासी रामनिवास मेघवाल गुरुवार दोपहर अपनी तबीयत खराब होने पर अस्पताल आए थे। वे पर्ची लेने के लिए रोगी पंजीयन काउंटर पर लगी लाइन में खड़े थे, तभी यह घटना हुई। जेब कटने का एहसास होने पर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला।
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोगी पंजीयन काउंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। हालांकि चोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *