मौसेरे भाई ने नर्स को मारी थी 3 गोली:एकतरफा प्यार में ली जान, शादी करना चाहता था; मर्डर करने जबलपुर से सागर पहुंचा

सागर के शाहगढ़ में बुधवार रात एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला कोई और नहीं उसका रिलेटिव निकला, जो जबलपुर से उसे मारने ही आया था। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने दिनभर रैकी के बाद रात को मौका मिलते ही अस्पताल के गेट के पास नर्स को तीन गोली मारी। एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोली उसके पीठ से होते हुए दिल तक पहुंच गई। पुलिस ने रातभर की पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान कर ली है। उसका नाम सुशील आठ्या निवासी पनागर है, जो नर्स का रिश्तेदार है। लंबे समये वह नर्स के पीछे पड़ा हुआ था। सुशील बेरोजगार था और शादी करना चाहता था। इसी बात दोनों के बीच अनबन हुई और आरोपी ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिवार ने चक्काजाम किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। दैनिक भास्कर ने इस मर्डर मिस्ट्री को जानने के लिए पुलिस से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… सबसे पहले जान लेते हैं पूरा घटनाक्रम… पुलिस के अनुसार, दीप शिखा चढ़ार (26) निवासी पाटन (जबलपुर) करीब 4 साल से सागर के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अस्पताल से करीब 200 मीटर की दूरी पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। बुधवार को नर्स दीप शिखा की ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। वह ड्यूटी का समय होने पर पैदल रूम से अस्पताल ड्यूटी पर जा रही थी। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया। उसने छुड़ाया तो धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान आरोपी ने जेब से कट्‌टा निकाला और तीन फायर किए। एक फायर मिस हो गया। दो गोली नर्स की पीठ पर लगी, जो दिल के ठीक पीछे तक पहुंच गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने पीछा किया तो जंगल की ओर भागा एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके माने ड्यूटी पर जाते समय आरोपी ने नर्स का रास्ता रोका और उसे धक्का देकर गिरा दिया। नर्स पर उसे फायर किए, उसे दो गोली लगी। लोगों ने पीछा किया तो वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने तत्काल अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया। हत्यारा कौन… इस सवाल को सुलझाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई और पड़ताल शुरू की। रातभर की मेहनत के बाद हत्यारा का पता चल गया। नर्स जबलपुर जिले के ग्राम पाटन की रहने वाली थी। पढ़ाई के दौरान जबलपुर के ही पनागर निवासी युवक ने एक तरफा प्यार करने लग गया। युवक रिश्तेदारे में उसकी मौसी का लड़का लगता है। करीब दो साल पहले दीप शिखा की नौकरी स्वास्थ्य विभाग में लग गई। वह नर्स के पद पर चयनित होकर शाहगढ़ अस्पताल आ गई। नौकरी लगने के बाद नर्स काम में व्यस्त हो गई। वहीं, बेरोजगार होने के चलते अक्सर फोन लगाया करता था। वह नर्स को शादी का कहता था, लेकिन बेरोजगार होने के कारण नर्स शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। परेशान होकर नर्स ने उससे दूरी बनाई और बात करना बंद कर दिया। इसी बात से सुशील आक्रोशित हो गया। शाहगढ़ आया, दिनभर रैकी की, रात में मौका मिलते ही गोली मारी प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए एक दिन पहले ही शाहगढ़ आ गया था। सुबह से ही वह नर्स की रैकी में जुट गया था। उसने नर्स के अस्पताल आने-जाने का समय और रास्ता पता किया। सबकुछ पता करने के बाद बुधवार शाम वह नर्स के आने के पहले ही अस्पताल पहुंच गया। यहां अस्पताल के पास ही एक दुकान के पास बैठकर नर्स के आने का इंतजार करने लगा। नर्स के आने का समय होते ही वह अस्पताल के करीब आकर खड़ा हो गया। जैसे ही नर्स आई तो उसने उसका पीछे से हाथ पकड़ा और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। नर्स के नीचे गिरते ही पिस्टल निकाली और तीन फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो नर्स खून से सनी औंधे मुंह गिरी नजर आई। युवक मौके से फरार हो चुका था। घटनाक्रम जब तक आसपास मौजूद लोगों को समझ आता, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पाटन थाने में नर्स ने पहले भी शिकायत की थी
एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके के अनुसार नौकरी के लिए सागर आने के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। आरोपी इसके बाद से ही नर्स को परेशान करने लगा था। कुछ समय पहले नर्स ने जबलपुर के पाटन थाना में आरोपी की शिकायत की थी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। माफी मांगने के बाद राजीनामा हो गया था। शाहगढ़ पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिवारवालों से भी आरोपी से संबंध के बारे में जानकारी ली है। आरोपी की तलाश में टीमें जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गईं
पुलिस के अनुसार- अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मैदान पर उतारी गई हैं। एक टीम जबलपुर भेजी गई है, जो पनागर में आरोपी की छानबीन कर रही है। इसके साथ ही आरोपी के रिश्तेदार और परिचितों के घर दबिश देकर तलाश की जा रही है। हत्या के विरोध में परिजन ने किया चक्काजाम
हत्या की सूचना मिलते ही जबलपुर से नर्स के परिजन शाहगढ़ पहुंचे। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। वारदात से गुस्साए परिजनों ने सागर-कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया। आरोपी की तलाश कर रहे
शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। वह जबलपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। प्राथमिक जांच में मामला अफेयर का लग रहा है। दोनों एक-दसरे को पहले से जानते थे। अब तक की जांच में जितने बिंदु सामने आए हैं, सभी पर जांच चल रही है। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *