बालाघाट में साइबर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। एक थाना प्रभारी को सीबीआई अधिकारी बनकर पोर्न फिल्म देखने के नाम पर धमकाकर ठगी का प्रयास किया गया। गुरुवार को बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने इस घटना के बाद साइबर शिकायत नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। सीबीआई अधिकारी बताकर की ठगी की कोशिश थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि उन्हें ट्रू-कॉलर पर ‘दोस्त’ नाम से एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनके पास शिकायत आई है कि वे फोन पर ‘गंदी फिल्में’ देखते हैं। कॉलर ने धमकी दी कि उनके नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कर चालान किया जाएगा और उन्हें छोटे बच्चों के साथ रेप जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बताया। टीआई ने साइबर सेल से की मामले की शिकायत यह बातचीत लगभग दो मिनट तक चली। थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि वह कॉलर से और जानकारी लेना चाह रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने दोस्त को बताने की बात कही, कॉलर ने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद, मर्सकोले ने साइबर शिकायत नंबर 1930 पर इसकी शिकायत की, जिसके बाद उस मोबाइल नंबर को बंद कर दिया गया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने मोबाइल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऐसे अनजान कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने सलाह दी कि यदि उन्हें ऐसे कोई फोन कॉल आते हैं, तो तत्काल 1930 पर शिकायत करें और पुलिस को सूचित करें। साइबर नोडल थाना ने सभी मोबाइल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनजान नंबरों या लिंक पर भरोसा न करें और यदि कोई ऐसी घटना होती है, तो तुरंत साइबर शिकायत नंबर, नोडल थाना या पुलिस को सूचित करें।


