बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र केन्द्राधीक्षकों को सौंपे:पुलिस सुरक्षा में संबंधित थानों में रखवाए गए पेपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी। इस क्रम में चूरू के राजकीय बागला उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वितरित किए गए। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रिसिंपल और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों को प्रश्न पत्र सौंपे गए। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) किशनलाल गहनोलिया ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त हुए 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र केन्द्राधीक्षकों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा सामग्री गहन सुरक्षा के बीच दी गई है। केन्द्राधीक्षकों ने अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक और पेपर समन्वयक की उपस्थिति में इन प्रश्न पत्रों को संबंधित पुलिस थानों में रखवाया। ये प्रश्न पत्र अब कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस थानों में रखे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *