जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग में परेशानी:पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए पायलट ने किया गो-अराउंड, हवा में रहा विमान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर फ्लाइट की सफल लैंडिंग नहीं हो पाई। मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI – 2781 ने आज दोपहर करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। अनस्टेबल अप्रोच के चलते पायलट ने सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को रनवे पर पूरी तरह उतारने के बजाय गो-अराउंड का फैसला लिया। फ्लाइट ने कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया। इसके बाद पायलट ने 1 बजकर 21 मिनट पर दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया। दूसरे प्रयास में फ्लाइट को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। गो-अराउंड करना एक सुरक्षित प्रक्रिया बता दें कि बीते कुछ दिनों में जयपुर एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट्स के गो-अराउंड, डायवर्जन और लैंडिंग में दिक्कत के मामले सामने आ रहे हैं। कभी खराब मौसम तो कभी तकनीकी या अप्रोच से जुड़ी वजहों के चलते फ्लाइट को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार- अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड करना एक मानक और सुरक्षित प्रक्रिया है, जिससे किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके। फिर भी, बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से पैसेंजर्स में चिंता बढ़ रही है। फिलहाल एयरलाइंस की ओर से मामले को सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया बताया गया है। —
ये खबर भी पढ़िए- जयपुर में दो फ्लाइट रनवे टच कर फिर उड़ी:फिर की सफल लैंडिंग, एअर इंडिया के प्लेन में थे कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही दिन में दो विमानों को पहली कोशिश में लैंडिंग छोड़कर गो-अराउंड करना पड़ा। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *