भोपाल में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी। सहकारी सोसायटी या खुद के मोबाइल से पंजीयन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन यदि एमपी ऑनलाइन, कियोस्क सेंटर या लोक सेवा केंद्र से रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो उसकी फीस लगेगी। सबसे पहले जानिये कहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और प्राइवेट साइबर कैफे पर रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। यहां किसानों को प्रति रजिस्ट्रेशन की फीस 50 रुपए तक चुकानी होगी। सहकारी समितियों, मोबाइल पर पंजीयन एप पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन होंगे। भोपाल में कुल 47 सहकारी समितियों में किसान पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्या-क्या दस्तावेज जरूरी होंगे?
पंजीयन कराते समय किसानों को कुछ दस्तावेज रखने होंगे। जमीन की किताब, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। अगर खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। जिन किसानों के खाते और आधार लिंक ना हों, वह यह काम करा लें। किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो, तभी किसान पंजीयन हो सकेगा। विसंगति होने पर सुधार कार्य तहसील कार्यालय से होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए ये भी जरूरी


