राजगढ़ नवोदय में दाखिले का मौका:कक्षा 9वीं व 11वीं के रिक्त स्थानों की प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को, जिले में तीन परीक्षा केंद्र तय

राजगढ़ जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, कचनारिया सुस्तानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रोफेसर संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल, ए.बी. रोड पचोर और प्रज्ञासागर कॉलेज, शुजालपुर रोड पचोर शामिल हैं। वहीं, कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी, राजगढ़ में आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, परीक्षा से संबंधित समय, केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देश प्रवेश पत्र में विस्तार से दिए गए हैं। विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *