तालाब की जमीन पर बना लिए शोरुम –मकान:अतिक्रमण पर केडीए का एक्शन, तोड़े मकान– दुकानें

कोटा विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए तालाब की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण हटाए। कोटा के थेकड़ा के पास शिवसागर तालाब पर बरसों से जमे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया यहां करीब 100 से ज्यादा भूखंड काट दिए गए जिनमें फार्म हाउस, शोरूम, गोदाम व मकान बन गए थे। यह 28 हेक्टेयर का गैर मुमकिन तालाब के नाम दर्ज भूमि का हिस्सा है। कार्रवाई में बड़ी संख्या में बुलडोजर और अन्य मशीनरी लेकर प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कुछ जगह पर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने संभाल लिया। कार्रवाई में बड़ी संख्या में अवैध रूप से बाउंड्री वॉल किए गए प्लाट और मकानों को तोड़ा गया। इनमें कुछ बड़ी दुकानें भी शामिल हैं, जिनमें शोरूम या फिर गोदाम संचालित किया जा रहे थे। इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण हो रहे थे। पहले भी यहां से अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन लोगों ने फिर से यहां अतिक्रमण कर लिए थे। जिनकी शिकायत लगातार अधिकारियों को मिल रही थी। एरिया पर ड्रोन से रखी नजर इस कार्रवाई के लिए केडीए की उपसचिव मालविका त्यागी, तहसीलदार हिम्मत सिंह और डीएसपी रुद्र प्रताप शर्मा के साथ टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन तौर पर तीन थानों का जाप्ता और पांच थाना अधिकारी मौके पर थे। पुलिस ने इस पूरे एरिया पर ड्रोन सर्विलांस से नजर बनाए रखी। इसके अलावा 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। पहले लोगों को जिन्होंने अवैध मकान बना लिए थे, उनसे मकान खाली करवाए गए और उसके बाद उन्हें ढहा दिया गया। साथ ही अतिक्रमियों को चेतावनी दी है कि अगर दुबारा यहां अतिक्रमण हुआ तो अब कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *