गिद्धौर कस्तूरबा विद्यालय में 15 तक होगा नामांकन

गिद्धौर| गिद्धौर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सत्र 2025/26 के लिए कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन प्रक्रिया जारी है।इसे लेकर विद्यालय में बीते 6 फरवरी से आवेदन जारी है।इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन बिंदु पोद्दार ने बताया कि नामांकन संबंधी आवेदन विद्यालय में निशुल्क उपलब्ध है ।उन्होंने प्रखंड के इच्छुक अभिभावक से 15 फरवरी तक विद्यालय अवधि में विद्यालय पहुंचकर नामांकन संबंधी आवेदन जमा करने की अपील किया है। भास्कर न्यूज | चतरा आज चतरा के सेहदा गांव में रहने वाले आदिम जनजाति परिवार के पांच बच्चों का खुशी का ठिकाना नहीं था। इस खुशी की वजह थी, उन्हें मिली उनकी पसंद की नई चमचमाती रेंजर साइकिलें। ये साइकिलें उपायुक्त रमेश घोलप ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर भेंट की। दरअसल जब पिछले साल डीसी का स्थानांतरण चतरा हुआ तो उन्हें पता चला कि बिरहोर के पांच बच्चों को मैट्रिक की परीक्षा में सफलता हासिल हुई। इसके बाद डीसी मिठाई लेकर उनका हौसला बढ़ाने उनके गांव चले गए थे। उसी समय बच्चों ने डीसी से कहा था कि अगर कॉलेज जाने के लिए उन्हें रेंजर साइकिल मिल जाती तो उन्हें बहुत सहूलियत होती। डीसी रमेश घोलप को यह बात याद थी। अचानक सोमवार को सभी बच्चों को अपने आवास बुला लिए और उन्हें उनकी पसंद की साइकिल भेंट की। बच्चे अपने पसंद की साइकिल पाकर अभिभूत थे। इन बच्चों में ललन बिरहोर, दिलीप बिरहोर, आकाश बिरहोर, प्रेमी कुमारी और रीना कुमारी शामिल थे। उपायुक्त ने इन बच्चों को उनकी मेहनत व सफलता के लिए अपनी ओर से निजी तौर पर उनके पसंद की साइकल खरीदकर दी। साथ ही डीसी ने अपनी पत्नी रूपाली के साथ बच्चों से एक घंटा संवाद कर उनको अपनी जीवनी बताकर समस्याओं का डटकर मुकाबला करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उपायुक्त और पदाधिकारियों ने बच्चों को ग्यारहवीं कक्षा की सारी किताबें और सभी को पाँच-पाँच हजार रुपए की सहयोग राशि भी दी, जिसे पढ़ाई में उपयोग करने के लिए कहा। डीसी ने पांचों बच्चों को नए मोबाइल भी दिए। इसके बाद उन्हें अपने मोबाइल नम्बर साझा किए। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई में कोई भी बाधा आए तो वे उनसे सीधा संवाद करें। उन्होंने उनकी भविष्य की पढ़ाई में भी हर संभव सहयोग का विश्वास दिया। बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के प्रेरणा दी डीसी ने बच्चों को अपनी विपरीत हालात को ही अपनी प्रेरणा बनाने और बड़े सपने देखने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के युग में आपके पास टैलेंट है और मेहनत करने की तैयारी है तो आपके कठिन हालात भी आपको सफलता पाने से रोक नहीं सकते। इसलिए समस्याओं का सामना कर सफलता की ऊँचाई तक पहुँचने का इरादा रखने की सलाह दी। दो बच्चियों को कस्तूरबा में एडमिशन करने का निर्देश पाँच बच्चों में से दो लड़कियों का ग्यारहवी कक्षा में कस्तूरबा में एडमिशन का और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखने का निर्देश डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, बीडीओ चतरा हरिनाथ महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *