भास्कर न्यूज | हजारीबाग झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन कटकमदाग प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसी हजारीबाग मे किया गया। इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग डीएलएसए सचिव गौरव खुराना ने किया। कार्यक्रम मे पीएलवी विकास कुमार पांडेय के द्वारा बच्चों को घरेलू हिंसा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम,नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान,इत्यादि से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को 15100 व 1930 से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को यह भी बताया गया कि आपसी छोटे छोटे विवादों में डीएलएसए के माध्यम से बातचीत कर विवाद को निपटाया जा सकता है। डीएलएसए एक ऐसी जगह है जहां त्वरित व निःशुल्क कार्य किया जाता है। जहां से प्रत्येक दिन दोनों पक्षों में समन्वय बनाते हुए विवाद को समाप्त किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन कर दोनों पक्षों के सहमति तथा लोक अदालत का लाभ देते हुए मुकदमे को समाप्त किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर पी एल वी विकाश कुमार पांडेय, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चें उपस्थित थे।


