कुन्दा में शबरी पूजा की तैयारी शुरू

भास्कर न्यूज |कुन्दा अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता मे कुंदा यज्ञ मैदान में बने चबूतरा पर आयोजित की गई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शबरी पूजा मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई।पूजा समिति लोगो ने बताया कि बीस फरवरी को माता शबरी की पूजा अर्चना की जाएगी। और यज्ञ मैदान में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगीत के माध्यम से कलाकार पिछड़े समाज को जागरूक करने के साथ-साथ माता शबरी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। ज्ञात होगी की शबरी जयंती प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है।बैठक मे अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती,अमलेश भारती,अजीत भारती, राकेश कुमार,चुनेर भारती,इंद्रदेव भारती, समेत कई अन्य भुइयां समाज के लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *