लुधियाना| प्राचीन गोशाला भाग-2, टिब्बा रोड में ब्रिज रसिक परिवार द्वारा साप्ताहिक संकीर्तन समारोह का आयोजन किया। संकीर्तन में दीदी मधुप्रिया ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर नीरज जैन व ममता जैन ने कहा कि कीर्तन के माध्यम से धर्म का प्रचार करना समाज में धर्म के प्रति एक सकारात्मक संकेत है। कीर्तन के पश्चात प्रसाद सेवा का लाभ गौरव गोयल द्वारा लिया गया।


