हारे का तू है सहारा सांवरे …

लुधियाना| किदवई नगर स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में एकादशी के उपलक्ष्य श्री खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया। संकीर्तन में सर्वप्रथम पंडित दीपक, पंडित मनोज, पंडित किशोर तथा पंडित रवि ने मंत्रोच्चारण करके मुख्य यजमान जोगिन्दर पाल मनोचा, सुषमा मनोचा, मनीष मनोचा, नेहा मनोचा, कियान मनोचा को पूजन करवाया। तत्पश्चात नकुल गुप्ता, पूजा अरोड़ा ने मधुर भजनों के साथ श्री खाटू श्याम जी का गुणगान किया। गायक नकुल गुप्ता ने हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको है पुकारा सांवरे आदि भजनों से श्रद्वालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर श्री शिव शक्ति मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक हर नारायण गर्ग, तथा प्रधान विनोद गोयल, लक्ष्मी नारायण गोयल, सुरेंदर गुप्ता, आशीष गर्ग, पुराण चंद ,गौरव गुप्ता, मनोज तायल, अमित सिंगला, ममता तायल, रेनू सिंगला, पूनम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *