बाला जी का रथ आकर्षण का केंद्र होगा

लुधियाना| महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 24 फरवरी को महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता व संत समाज के सानिध्य में भोलेनाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। मीटिंग का आयोजन महंत कृष्ण बावा, महंत गौरव बावा की अध्यक्षता में ठाकुरद्वारा नौहरिया में किया। प्रधान नीरज वर्मा, महासचिव अजय गुप्ता, प्रवीण मल्होत्रा, लवली थापर ने बताया कि रथयात्रा में श्री बाला जी का रथ आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर हैप्पी घंड, महंत विमल बांसल, महंत सुरेश दुआ, महंत सुरिंदर खन्ना, कमल बस्सी, वरुण मेहता, सुमन शर्मा, वीणा शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *