700 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन

भास्कर न्यूज|लुधियाना बीबी भानी जी भलाई केंद्र ट्रस्ट, मॉडल टाउन, की ओर से इस महीने भी 700 महिलाओं को फ्री में राशन बांटा गया। ट्रस्ट के मुखी भाई हरभजन सिंह ने बताया कि 2 मार्च को ट्रस्ट का सालाना शुकराना समागम सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस समागम का पोस्टर भाई साहब भाई गुरइकबाल सिंह जी और ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा जारी किया है। इस विशेष अवसर पर बीबी भानी जी भलाई केंद्र अमृतसर से भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर जी और श्री दरबार साहिब से हजूरी रागी संतो को निहाल करने के लिए कीर्तन करेंगे। अरविंदर सिंह ने बताया कि यह सालाना समागम बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष भी इसकी तैयारी जोरों पर हैं। ट्रस्ट के अन्य सदस्य, जिनमें अरविंदर पाल सिंह, दर्शन सिंह, दलजीत सिंह, बीबी दलजीत कौर, जगमोहन सिंह, मनमोहन सिंह, हरमिंदर सिंह, जीत सिंह और मनीत पाल सिंह सहित कई लोग इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। इस समागम में लुधियाना के श्रद्धालुओं को एकत्रित करने के लिए ट्रस्ट की ओर से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *