ट्रेक्टर-ट्रॉली में छुपाकर ले जा रहे डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को सोजत सिटी थाना पुलिस ने पकड़ा। आरोपी ने ट्रेक्टर ट्रॉली को दो हिस्सों में बांट रखा था। नीचे वाले हिस्से में डोडा-पोस्त से भरे कट्टे छुपा रखे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कट्टों में करीब 200 किलो डोडा पोस्त हो सकता है। पुलिस फिलहाल डोडा-पोस्त तोलने में जुटी है। पूरी कार्रवाई के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने किलो डोडा-पोस्त है। सोजत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेक्टर ट्रॉली में भरकर लाखों रुपए का डोडा-पोस्त ले जा रहा था। इस परचाड़वास रोड पर संदिग्ध ट्रेक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को रूकवाया। जांच की तो ट्रॉली में बनाए गए नीचे वाले हिस्से में प्लास्टिक के कट्टे मिले। उन्हें खोलकर देखा तो उसमे डोडा-पोस्त था। ऐसे में ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर अरूण नाम के युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपी डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और उसे कहां सप्लाई करने जा रहा था। इसको लेकर उससे पूछताछ जारी है।
कार्रवाई में पाली के टीपी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर जाकिर अली, कांस्टेबल रामनिवास जाट, जस्साराम कुमावत, विजय चौधरी, पुखसिंह का भी सहयोग रहा।


