सोमेसर के निकट सोडावास गांव स्थित अलख धाम मंदिर परिसर में गुरुवार शाम एक बैठक हुई। यह बैठक ब्रह्मलीन संत रामा महाराज (गुंगरिया वाले महाराज) के भंडारे और मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश दहिया ने बताया कि यह बैठक आचार्य रामऋषि अनकिया के सान्निध्य में संपन्न हुई। पूज्य ब्रह्मलीन संत रामा महाराज, जो ‘गुँगरिया वाले महाराज’ के नाम से प्रसिद्ध थे, गत वर्षों बाबा रामदेवरा परिक्रमा भवन में सेवा करते हुए ब्रह्मलीन हो गए थे। 20 और 21 मई को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम उनके सम्मान में परिक्रमा भवन रामदेवरा में 20 और 21 मई 2026 को भव्य भंडारा एवं मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 20 मई की शाम भजन संध्या का आयोजन होगा, जबकि 21 मई को भंडारा एवं मूर्ति स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। आयोजन की सफल तैयारी के लिए एक भंडारा समिति का भी गठन किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। ये रहे मौजूद इस बैठक में पाली, जोधपुर, जालोर और सिरोही क्षेत्रों से समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी धन्नाराम परिहार, हंसाराम जोधा, देवाराम भाटी, चुन्नीलाल वागोणा, सेराराम खटूलिया, मोहनलाल बामनिया, मोडाराम आगलेचा, अचलाराम जोया सहित समाज के पंच-पटेल, बुद्धिजीवी एवं युवा साथी मौजूद थे।


