आबू रोड में शादी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी:दलालों ने 2 लाख 40 हजार लेकर कराया विवाह, दुल्हन 20 दिन बाद हुई फरार

आबू रोड में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां दो दलालों ने एक व्यक्ति से 2 लाख 40 हजार रुपए लेकर उसकी शादी कराई, लेकिन शादी के 20 दिन बाद ही दुल्हन नहाने के बहाने घर छोड़कर फरार हो गई। पीड़ित ने सदर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, रेवदर के दो दलालों ने सुरेश नाम के युवक से शादी के नाम पर यह राशि ठगी। अहमदाबाद में तय हुई थी शादी पुलिस ने बताया- रेवदर निवासी गणेश सेलवाड़ा के एक अन्य दलाल ने सुरेश को आबू रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड में दुल्हन और उसके परिवार से मिलवाया था। उसे समय लड़की के परिजनों ने बताया था कि वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 25 नवंबर को दलालों ने दुल्हन के परिवार से संपर्क साधा और अहमदाबाद में शादी तय हुई। शादी के नाम पर दलालों ने कमीशन भी लिया शादी से पहले, 25 नवंबर को सुरेश ने 1 लाख 40 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद 30 नवंबर को 1 लाख रुपए दुल्हन के भाई अरविंद के नाम ऑनलाइन भुगतान किए गए, जिसे दुल्हन अपना भाई बता रही थी। इस दौरान दोनों दलालों ने भी 15 से 20 हजार रुपए कमीशन के तौर पर लिए। नहाने के बहाने दुल्हन हुई फरार शादी के बाद दुल्हन करीब 15 से 20 दिन तक सुरेश के घर पर रही। एक दिन वह नहाने का बहाना बनाकर घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। सुरेश ने दुल्हन के परिजनों और दलालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। परिवादी सुरेश कुमार की शिकायत पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *