मऊगंज एसपी ने किया नईगढ़ी थाने का निरीक्षण:फाइलों में मिली कमियों पर जताई नाराजगी; सड़क हादसों को रोकने दिए निर्देश

मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने गुरुवार को नईगढ़ी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, हवालात और रिकॉर्ड रूम की स्थिति देखी। एसपी ने कहा कि पुलिस का काम केवल कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि जनता को सुरक्षा का अहसास कराना है। ब्लैक स्पॉट्स का होगा सुधार, थमेगी दुर्घटनाएं एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि जिन स्थानों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं, उन ‘ब्लैक स्पॉट्स’ का निरीक्षण किया जाएगा। सड़क निर्माण एजेंसियों से तालमेल बिठाकर खामियों को दूर कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। व्यवहार में सुधार और साइबर अपराध पर फोकस एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हर फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। जनता की शिकायतों का निपटारा त्वरित और निष्पक्ष होना चाहिए। इसके अलावा, बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए उन्होंने पुलिस को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और संवेदनशील इलाकों में मुखबिर तंत्र को मजबूत करने की बात कहीं। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध पंजी और विवेचना रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता और पारदर्शिता अनिवार्य है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
्र्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *