अंबिकापुर | धान विक्रय के बाद भी पूरा भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों ने अंबिकापुर में एक बैंक के बाहर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस जवान भी तैनात किए गए। किसानों का कहना है कि उन्होंने शासन की व्यवस्था के तहत धान की बिक्री कर दी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बैंक से पूरा भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कई-कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। लंबी कतार में घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें एक बार में सिर्फ 20-20 हजार ही दिए जा रहे हैं।


