बाबा रामदेव बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 7 को

बीकानेर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शहर की विभिन्न बस्तियों में विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगाशहर नगर की बाबा रामदेव बस्ती सुजानदेसर में 7 फरवरी, शनिवार को शाम 4 बजे पीपली महादेव मंदिर प्रांगण में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 2 बजे शोभायात्रा और वाहन रैली भी निकाली जाएगी। आयोजन के अध्यक्ष झंवर लाल गहलोत ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन में राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज व सूरजनाथ महाराज के साथ सभी संतों ओर समाज के प्रमुख जनों का भी कार्यक्रम में सानिध्य रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *