ओस के मोती: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

भरतपुर| वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव खत्म होते ही शहर में सुबह-शाम की सर्दी फिर तेज हो गई है। बुधवार सुबह पेड़-पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जमी दिखाई दीं। मकड़ी के जालों पर जमी ओस मोतियों की लड़ियों जैसी चमकती नजर आई। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सिंगल डिजिट में रहा। वहीं अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 19.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *