कैंसर से डरें नहीं, समय पर पहचान जागरूकता ही बचाव : डॉ. अलका

अमृतसर| विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर ईएमसी अस्पताल की प्रसिद्ध रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अलका श्रीवास्तव ने समाज को जागरूकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं है, बल्कि सही जानकारी और समय पर उपचार से इस पर विजय पाना संभव है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि तंबाकू, शराब, जंक फूड और अनियमित जीवनशैली कैंसर के मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि असामान्य गांठ, अचानक वजन कम होना या लंबे समय तक रहने वाली खांसी जैसे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें। प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर 70 से 90 प्रतिशत मामलों में मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। ईएमसी अस्पताल में अत्याधुनिक रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *