लुधियाना| मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन की रेड रिबन क्लब और एनएसएस इकाई द्वारा युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सरकारी हाई स्कूल, अयाली कलां के छात्राओं के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें कॉलेज के लगभग 80 छात्राओं के साथ स्कूल के छात्रों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया।


