छग लाइब्रेरियन फेडरेशन ने शिक्षा मंत्री से सेटअप में सुधार और पदोन्नति की मांग की

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई छत्तीसगढ़ लाइब्रेरियन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से रायपुर स्थित उनके निवास पर भेंट कर स्कूली ग्रंथपाल पद के सेटअप में सुधार एवं पदोन्नति की मांग रखी। फेडरेशन ने बताया कि लगभग पंद्रह वर्षों से स्कूल शिक्षा विभाग में ग्रंथपाल पद की संरचना में व्याप्त विसंगतियों के कारण सेवा पुस्तिका के संधारण, पदोन्नति, वेतन निर्धारण एवं पेंशन जैसी महत्वपूर्ण व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री यादव ने जल्द सकारात्मक पहल कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर फेडरेशन की ओर से मेटल चित्रकार विक्रम सिंह द्वारा निर्मित मंत्री की आकर्षक मेटल पेंटिंग उन्हें भेंट की गई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी वेदन बंछोर ने बताया कि पदाधिकारियों ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अवर सचिव आरपी. वर्मा तथा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं राजपत्रित संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष मोहेंद्र साहू, सचिव कौशल कुर्रे, सदस्य रवि यादव, तुलेंद्र वर्मा, कुलेश्वर वर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के ग्रंथपाल तामन साहू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनेक ग्रंथपाल साथी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *