भिलाई नगर क्षेत्र में 55 लाख रुपए के काम होंगे

दुर्ग | कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के 13 विकास कार्यों के लिए 55 लाख 98 हजार 536 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित कार्यों को भिलाई निगम पूरा कराएगा। वार्ड 43 बापूनगर में सार्वजनिक उद्यान सौंदर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था के लिए 15 लाख, वार्ड 39 खुर्सीपार के सार्वजनिक मंच में टाईल्स व रंगरोगन के लिए 99 हजार, वार्ड 47 न्यू खुर्सीपार भिलाई कालीबाड़ी में सार्वजनिक भवन का संधारण कार्य के लिए 4 लाख रुपए, शास्त्री नगर खुर्सीपार में सार्वजनिक मंच व डोमशेड निर्माण के लिए 5 लाख, सड़क 28 शास्त्री नगर खुर्सीपार आदि के लिए स्वीकृति दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *