जशपुरनगर | प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 व 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता के िलए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन व रोजगार मेला के िलए पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते है। अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित हो सकते हैं।


