भास्कर न्यूज| महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ ) और सांकरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांजा तस्करी के दौरान पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी प्रभात कुमार, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने मामले का खुलासा बरते हुए बताया कि घटना 23 जनवरी 2026 की है। सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईको कार (एमपी 05 जेई 8685) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर घेराबंदी के दौरान जब पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, तो तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और स्टाफ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन तस्करों की गाड़ी पुलिस वाहन से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई और वाहन जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश चौकसे (32, नरसिंहपुर, मप्र) यह पेशे से ट्रक ड्राइवर है और गांजा परिवहन का मुख्य काम कर रहा था। वही मोनू राय (34, होशंगाबाद, मप्र ) यह गाड़ी का मालिक है। पहले चाऊमीन का ठेला लगाता था, लेकिन बीते डेढ़ साल से गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने के काले कारोबार में लिप्त था। आरोपियों से 39.680 किलो जब्त किया गया था। जिसकी कीमत 19 लाख 84 हजार रुपए रुपए आंकी गई है।


