11 और 12 को प्लेसमेंट कैंप 190 पदों पर होगी सीधी भर्ती

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। आगामी 11 और 12 फरवरी को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेगी। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जिसमें 11 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा (महासमुंद) और 12 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय, बागबाहरा। मंे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से कुल 190 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सुरक्षा गार्ड के 150 पद शामिल हैं। एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर द्वारा 10वीं उत्तीर्ण युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 12000 से 19000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। फील्ड व कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती होगी। स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *