अस्पताल में ठेका कंपनियां बदली, 15 की नौकरी खतरे में

भास्कर न्यूज | राउरकेला विवादों के बीच राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) से तीन ठेका संस्थाएं हटा दी गई हैं। उनकी जगह अब दो ठेका संस्थाएं काम कर रही हैं। सुरक्षा का कार्य सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज को सौंपा गया है, जबकि परिमल, अटेंडेंट, माली, जल आपूर्ति, इलेक्ट्रिशियन, अग्निशमन, ऑक्सीजन, स्वीपर और लिफ्ट जैसी सेवाएं सुरेंद्र बारिक इंफ्रासर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दी गई हैं। इन दो ठेका संस्थाओं के अधीन लगभग 250 कर्मचारी कार्यरत हैं। सैनिक सिक्योरिटी की ओर से करीब 100 गार्ड तीन शिफ्टों में विभिन्न वार्ड, बाहरी और आंतरिक विभाग, मातृ-शिशु अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर तैनात हैं। पहले परितोष एजेंसी और एल.के. सर्विसेज के तहत काम कर रहे 150 कर्मचारियों में से 15 लोगों को बाहर कर दिया गया है। इनमें 12 अटेंडेंट, दो परिमल और एक इलेक्ट्रिशियन शामिल हैं। ओडिशा मेडिकल कर्मचारी संघ ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इंफ्रा सर्विस निदेशक को ज्ञापन देकर इन कर्मचारियों को भी नियुक्त करने की मांग की है। संघ ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *