भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के टॉपरों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्साह वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारती संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला स्तर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले, विखं स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने छात्रों व विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्रों को प्रेरणा स्वरूप पानी की बोतल, पेन, कापी, प्रमाण पत्र वितरित की गईं। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। इस मौके पर शिक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, शिव यादव, पार्षद राकेश धीवर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विमला बांधे, उपाध्यक्ष कुसमा कुर्रे,संस्था प्रमुख संगीता रात्रे,जितेन्द्र साहू, बलराम नेताम,प्रभा कोसले, ममता विश्वकर्मा,गूंजा खूंटे,बिरझा धीवर,गीतू धीवर,नंदनी धीवर, शकुंतला पटेल,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *