हाईकोर्ट ने जेएसएससी से पूछा रांची | झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का पूरा रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता रामेश्वर महतो की ओर से बताया गया कि सफल होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। इसके बावजूद अंतिम रिजल्ट जारी नहीं किया गया। कक्षा एक से पांच तक सहायक आचार्य के 11 हजार पदों के मुकाबले केवल 4,333 अभ्यर्थियों का ही परिणाम घोषित किया गया है। जबकि 3,500 से अधिक पदों का रिजल्ट लंबित है। इस पर हाईकोर्ट ने जेएसएससी सचिव को शपथपत्र दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया कि पूरा रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा। परिणाम एक साथ क्यों नहीं जारी किया गया और देरी का कारण क्या है।


