सड़क की चौड़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच के बाद नोटिस हुआ जारी शहर में बड़े भवन मालिकों द्वारा होल्डिंग टैक्स की चोरी की जा रही है। भवन का क्षेत्रफल कम दिखा कर टैक्स दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पैसा बचाया जा सके। कई भवन मालिक आवासीय भवन का होल्डिंग टैक्स दे रहे हैं, लेकिन भवनों व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे भवन मालिकों के खिलाफ नगर ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रांची नगर निगम की राजस्व शाखा की गठित टीम ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों में 13 भवन मालिकों के व्यवसायिक -आवासीय भवनों, सड़क की चौड़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जांच के बाद नोटिस किया है। नगर निगम ने आमजनों से अपील की है कि अपने आवासों में किए गए बदलावों, व्यवसायिक/ आवासीय मालिकों को एरिया, उपभोग की प्रकृति, सड़क की चौड़ाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूजेज टाइप का पुनर्मूल्यांकन करा लें, अन्यथा नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत टैक्स की वसूली की जाएगी। इन भवनों में पाई गई अनियमितता… वार्ड 14 में रामेश्वरम होटल 600 वर्गफीट आवासीय का टैक्स दे रहा था, मापी में होटल का क्षेत्रफल 4055 वर्गफीट व्यवसायिक मिला। एक हॉस्टल का 1500 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान हो रहा था, मापी में कुल एरिया 11083 वर्गफीट मिला। होटल अक्स रेसिडेंसी 3150 वर्गफीट पर टैक्स दिया जा रहा था, मापी में 5704 वर्गफीट मिला। वार्ड 45 में गिरधर इंटरप्राइजेज के भवन का 3150 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान हो रहा था, मापी में कुल 5500 वर्गफीट पाया मिला। इसी वार्ड में एक आवेदक द्वारा 1000 वर्गफीट आवासीय भवन का टैक्स दिया जा रहा था, जबकि मापी में कुल एरिया 2000 वर्गफीट मिला। वार्ड 32 में बुधुवा उरांव कॉम्पलेक्स का 10800 वर्गफीट पर टैक्स भुगतान किया जा रहा था, मापी में कुल एरिया 18459.75 वर्गफीट पाया गया। वार्ड 35 में वी-2 मॉल के द्वारा 780 वर्गफीट पर आवासीय टैक्स का भुगतान किया जा रहा था, जबकि मापी में कुल एरिया 21608 वर्गफीट व्यवसायिक एरिया मिला। वार्ड-5 में गोपाल कॉम्पलेक्स का 760 वर्गफीट, जिसमें 456 वर्गफीट आवासीय एवं 304 वर्गफीट का व्यवसायिक दर पर टैक्स दिया जा रहा था। मापी में कुल 4308 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक मिला। इसी वार्ड में एक भवन का 8458 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर भुगतान किया जा रहा था, जबकि मापी में कुल एरिया 14462 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक पाया गया। इसी वार्ड में एक आवेदक द्वारा 1672 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर टैक्स दिया जा रहा था, मापी में कुल एरिया 4719 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक पाया गया। इसी वार्ड में आवेदक 2795 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर टैक्स जमा कर रहा था, मापी में कुल एरिया 9133 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक मिला। इसी वार्ड में एक भवन का 5580 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर भुगतान किया जा रहा था, मापी में 7647 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक एरिया पाया गया। इसी वार्ड में आवेदक द्वारा 5600 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक दर पर टैक्स दिया जा रहा था, मापी में कुल एरिया 6722 वर्गफीट आवासीय एवं व्यवसायिक मिला।


