रांची| ऑटोनोमस छोटानागपुर लॉ कॉलेज (आरयू से संबद्ध स्वायत्त और नैक एक्रिएटेड), रांची ने पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश से संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के दिशा-निर्देशों के तहत ही संचालित की जाएगी। क्लैट स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स 15 फरवरी से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रिंसिपल डॉ पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि सलेक्शन मेरिट लिस्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी। क्लैट के आधार पर नामांकन के बाद शेष रिक्त सीटों के लिए एक मई से 15 मई तक आवेदन जमा होगा। प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को होगी, जिसका परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जाएगा। एडमिशन 21 से 31 जुलाई तक होगा, जबकि कक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होगी।


