रांची| यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र (एमटीटीसी) में गुरुवार को डॉ. रोजलीना सिंह ने सहायक निदेशक के पद पर औपचारिक रूप से योगदान दे दिया। योगदान के मौके पर केंद्र के निदेशक डॉ. सुदेश साहू, डॉ. रीता सिंह और वीरेंद्र पांडे उपस्थित रहे। एमटीटीसी प्रशासन के अनुसार, डॉ. रोजलीना सिंह के योगदान से शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अकादमिक गतिविधियों और गुणवत्ता संवर्धन से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्र यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षक प्रशिक्षण, उन्नयन और शोध उन्मुख कार्यक्रमों का संचालन करता है।


