असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद अनिवार्य, पर बहाली नहीं

रांची | राज्य के सरकारी +2 हायर सेकेंडरी स्कूलों और इंटर कॉलेजों में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष का पद शैक्षणिक मानकों के अनुसार जरूरी है। इसके बाद भी बहाली शून्य है। झारखंड इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन ने कहा है कि लाइब्रेरी कक्ष और सीमित संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद प्रशिक्षित पुस्तकालयकर्मी के अभाव में पुस्तकालयों का अकादमिक उपयोग प्रभावित हो रहा है। झारखंड इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी एसोसिएशन ने सरकार से पद सृजन और शीघ्र बहाली की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *