रांची | न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव की देखरेख में रिनपास में कार्यरत डालसा की पीएलवी शारदा देवी ने साइकिएट्रिक सोशल वर्कर डॉ. मालती के सहयोग से एक महिला मानसिक रोगी को सहायता पहुंचाई। पीएलवी शारदा देवी ने महिला के घर का पता लगाकर संबंधित थाना के माध्यम से परिजनों को सूचना दी। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महिला के भाई के रिनपास पहुंचने पर जांच प्रक्रिया पूरी की गई और महिला एवं उसके भाई की काउंसेलिंग की गई। इसके बाद महिला को दो माह की दवा दी गई तथा दो माह बाद परिजनों के साथ पुनः अस्पताल आने का निर्देश दिया गया।


